Unlock 5.0 Guidelines In Hindi PDF Download
केंद्रीय गृह मंत्रालय 30 सितंबर 2020, बुधवार को अनलॉक 5.0 के लिए नई गाइडलाइन्स जारी कर दी है। अनलॉक 4.0 की अवधि 30 सितंबर 2020 को समाप्त हो जाएगी और अनलॉक 5 की गाइडलाइन्स 1 अक्टूबर 2020 से देशभर में लागू होगी। देश में कोरोना के मामलों की संख्या में भारी वृद्धि के बावजूद, गृह मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि अधिक छूट और कम प्रतिबंध होंगे, हालांकि कुछ राज्यों में स्थानीय प्रशासन स्वैच्छिक कर्फ्यू, स्थानीय लॉकडाउन आदि पर बहुत अधिक निर्भर हैं। भारतीय अर्थव्यवस्था और त्योहारी सीजन को देखते हुए, गृह मंत्रायल मंदिर, मस्जिद, धार्मिक स्थल, सिनेमा, मॉल, स्विनिंग पूल, बाजार, शैक्षणिक संस्थान आदि को 1 अक्टूबर से फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। अनलॉक 4 गाइडलाइन्स में केंद्र सरकार ने 21 सितंबर से स्कूल खोलने का निर्णय राज्य सरकारों पर छोड़ दिया था। कई राज्यों ने अनलॉक 4 के दिशा निर्देश और नियम का पालन करते हुए स्कूल खोले, लेकिन दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत अन्य कई राज्यों ने देश में कोरोनावायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्चूलों को बंद रखा है। लेकिन अनलॉक 5.0 गाइडलाइन्स में कई बड़े बदलाव हुए हैं। आइये जानते हैं अनलॉक 5 गाइडलाइन्स में क्या खुलेगा, क्या बंद रह सकता है।
Read more at: https://hindi.careerindia.com/news/unlock-5-0-guidelines-in-hindi-for-october-2020-002534.html